• Sat. Apr 20th, 2024

राजस्थान की मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्व. दवे के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल : शुक्रवार, मई 19, 2017
राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री स्व. श्री अनिल माधव दवे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राजस्थान की मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री दवे कर्मठ पर्यावरणविद् थे। उन्होंने राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा की और एक पर्यावरण प्रेमी के तौर पर प्रकृति के संरक्षण के लिये अविस्मरणीय कार्य किया। स्व. श्री दवे को एक कुशल राजनेता और पर्यावरणविद् के तौर पर सदैव याद रखा जायेगा। श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिजन को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.