• Sat. Jul 27th, 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 76वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 76वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्र को संबोधित किया
rashtrapatiराष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से अपने मौलिक कर्तव्‍यों के बारे में जानकारी लेने और उनको सही और मूल भावना के साथ अपनाने का आह्वान किया है। उन्‍होंने कहा कि इससे देश नई ऊंचाईयों पर पहुंचेगा। राष्‍ट्रपति ने 76-वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व-संध्‍या पर राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में आज का मुख्‍य उद्देश्‍य वंचितों, जरूरतमंदों और हाशिये पर रह रहे लोगों के लिए सद्भाव है।

श्रीमती मुर्मू ने कहा कि हाल ही के वर्षों में और कोरोना महामारी के बाद विश्‍व ने नए भारत का उदय देखा है। उन्‍होंने कहा कि कोरोना महामारी के प्रबंधन को लेकर दुनियाभर में भारत की सराहना हुई है। महामारी पर काबू पाने के प्रयासों में भारत की उपलब्धियां कई विकसित देशों से ज्‍यादा रही हैं। उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार ने मानव इतिहास में सबसे बडा टीकाकरण अभियान शुरू किया। टीकों का निर्माण देश में किया गया और पिछले महीने भारत ने टीकाकरण का दो सौ करोड का लक्ष्‍य पार किया।

राष्‍ट्रपति बनने के बाद पहली बार राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि दुनिया की तेजी से उभर रही प्रमुख अर्थव्‍यवस्‍थाओं में भारत भी एक है। देश का स्‍टार्ट अप परिवेश दुनिया में उच्‍च स्‍तर का है।
=======================Courtesy==========================
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के 76वें स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर राष्ट्र को संबोधित किया
rashtrapati

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *