• Fri. May 17th, 2024

मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में इंदौर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
tirangayatra,tirangayatraindore,indore,madhyapradeshnewsdiary,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,todayindia,todayindia24,todayindialive

इंदौर। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव के नेतृत्व में इंदौर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने राजमोहल्ला चौराहा स्थित शहीद ए आज़म भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया और रथ पर सवार होकर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में कई मनमोहक झांकियां सम्मिलित हुई। यात्रा मार्ग पर अनेकों मंचों से तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आमजन भी सम्मिलित हुए। यात्रा के दौरान सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष किए, जिससे सारा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। यात्रा जवाहर मार्ग होते हुए राजवाड़ा स्थित मां अहिल्या प्रतिमा पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है। अंग्रेजों ने हमें आजादी चांदी की थाली में सजा के नहीं दी थी। आजादी के लिए हमारे पूर्वजों और अमर शहीदों ने बलिदान दिए। फांसी के फंदे पर झूलने पर उनके पैर नहीं कापा करते थे। वे आजादी के तराने गाते हुए शहीद हो जाते थे। श्री चौहान ने कहा कि प्राण न्यौछावर करते हुए भी यही कामना करते थे कि उन्हें बार-बार इस धरती पर जन्म मिले, जब तक की यह देश पूर्ण रूप से स्वतंत्र ना हो जाए। उन्हीं अमर बलिदानों के कारण आज देश स्वतंत्र हुआ है और आज हम सभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहे है। जिसके अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस अभियान में प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी आमजनों को मुट्ठी बंधवा कर भारत माता की जय और वंदे मातरम उद्घोष के साथ संकल्प दिलाया। इसके पश्चात श्री शिवराज सिंह चौहान ने बंगाली फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।
प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने कहा कि इस भव्य तिरंगा यात्रा के लिए सभी आमजनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत देश में रहते है। युवा ही उर्जा का संचार करते है। भारत सबसे बड़ा आबादी वाला लोकतंत्र देश है। ऐसा देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हो तो यह हम सबके लिए गौरव की बात है। इस आजादी को दिलाने में लाखों लोगों ने अपने प्राणों को बलिदान दिया है। अंग्रेजों के शासनकाल में जब देश में भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने पर रोका जाता था तो उसके लिए स्वराज की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों से आव्हान किया कि इस अमृत महोत्सव को उत्सव में रूप मनाया जाए। श्री राव ने कहा कि यह आजादी सिर्फ राजनीतिक, आर्थिक आजादी नहीं है। आजादी की प्रेरणा और संस्कार पूरे विश्व में अभिव्यक्त होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जो नई शिक्षा नीति आयी है वह आजादी की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ सुजलाम, सुफलाम मध्यप्रदेश बनाने के लिए काम कर रहे है। उन्होंने संकल्प दिलाते हुए कहा कि आने वाला समय भारत का है और उसे विश्व गुरू बनाकर ही रहेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, सांसद श्री शंकर लालवानी, सुश्री कविता पाटीदार, कैबिनेट मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीतू जिराती, आईडी अध्यक्ष श्री जयपालसिंह चावड़ा, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री आकाश विजयवर्गीय, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री मधु वर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन, सभापति श्री मुन्नालाल यादव सहित नगर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
======================================================
मुख्यमंत्री और प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में इंदौर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
tirangayatra,tirangayatraindore,indore,madhyapradeshnewsdiary,shivrajsinghchouhan,mpcm,mpnews,madhyapradeshnews,todayindia,todayindia24,todayindialive

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *