• Thu. Apr 25th, 2024

मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

Byaum

Jul 31, 2022

मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 49 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन में नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता
meerabaichanu,goldmadalबर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल मीराबाई चानू ने भारोत्‍तोलन में 49 किलोग्राम भार वर्ग में राष्‍ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए कल पहला स्‍वर्ण पदक जीता, वहीं बिंदिया रानी देवी ने 55 किलोग्राम में रजत पदक अपने नाम किया। राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, उपराष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विजेताओं को बधाई दी है। हमारे संवाददाता ने बताया कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कल भारत ने चार पदक अपने नाम किए। चारों पदक भारोत्‍तोलन में आए। महिलाओं में तोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने स्वर्ण, बिंदिया रानी ने रजत, जबकि पुरुषों में संकेत सरगर ने रजत पदक और गुरुराज पुजारी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पदक तालिका में भारत एक स्‍वर्ण, दो रजत और एक कांस्‍य पदक लेकर आठवें, जबकि ऑस्‍ट्रेलिया 13 स्‍वर्ण के साथ पहले स्‍थान पर है।

भारोत्‍तोलन में आज पुरुषों में जेरेमी लालरिनुआंगा और अचिंता शैओल वहीं महिलाओं में पॉपी हजारिका अपनी चुनौती पेश करेंगे। पुरुष हॉकी में पूल ए में भारत का मुकाबला घाना से होगा। टेबल टेनिस में पुरुष टीम क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगी, जबकि महिला टीम सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी चुनौती पेश करेगी। तैराकी में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज अपनी-अपनी स्‍पर्धाओं के मुकाबले खेलेंगे। बैडमिंटन की मिक्‍स्‍ड टीम स्‍पर्धा में भारत क्‍वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेगा। महिला क्रिकेट में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। मुक्‍केबाजी में महिलाओं में निकहत जरीन अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पुरुषों में शिव थापा अंतिम 16 में अपनी चुनौती पेश करेंगे। स्‍क्‍वाश में महिलाओं के व्‍यक्तिगत मुकाबलों में जोशना चिनप्‍पा अंतिम 16 में खेलेंगी। इसके अलावा आज भारत साइक्लिंग और लॉन बॉल में भी अपनी चुनौती पेश करेगा।

आकाशवाणी समाचार ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे खिलाडियों को चियर करने और श्रोताओं को इससे जोड़ने के लिए राष्‍ट्रमंडल खेल क्विज की शुरुआत की है।
==========================Courtesy================
मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। 49 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन में नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। बिंदियारानी देवी ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता
meerabaichanu,goldmadal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.