• Sat. Mar 7th, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट की
narendramodi,yogiadityanath,todayindia,todayindia24उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ ने कल नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। वे हाल के विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद पहली बार राष्‍ट्रीय राजधानी आये थे।

प्रधानमंत्री ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर उन्हें बधाई दी। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्ष में मुख्‍यमंत्री ने लोगों की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए अथक प्रयास किये हैं। आने वाले वर्षों में भी वे राज्‍य को विकास की नई ऊचांईयों तक ले जाएंगे।

योगी आदित्‍य नाथ ने उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी महासचिव बी. एल. संतोष से भी मुलाकात की।

श्री अमित शाह ने योगी आदित्‍य नाथ को उत्‍तर प्रदेश में पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक ट्वीट में विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि मुख्‍यमंत्री ने जिस तरह प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में निर्धनों के लिए केन्‍द्र की कल्‍याणकारी योजनायें लागू की हैं और प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था मजबूत की है, आगे भी वे इसी समर्पण से राज्‍य की सेवा करते रहेंगे।

403 सदस्‍यों की उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटें जीती हैं। उसकी दो सहयोगी पार्टियां- अपना दल सोनेलाल ने 12 और निषाद पार्टी ने छह सीटें जीती हैं।
===========================Courtesy=============================
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भेंट की
narendramodi,yogiadityanath,todayindia,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *