• Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान के संकल्प से अभिभूत हुए टेरी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी

भोपाल : शनिवार, मार्च 4, 2017
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा एक सामाजिक आंदोलन बन गयी है। इसके माध्यम से नशामुक्ति, नदी संरक्षण, पेड़ बचाओ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान भी साथ-साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य नदियों के संरक्षण का अभियान भी चलाया जायेगा।

श्री चौहान आज अपने निवास पर टाटा ऊर्जा अनुसन्धान संस्थान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों क़े समूह से चर्चा कर रहे थे। ये विद्यार्थी नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल होने आये थे। उन्होंने नर्मदा सेवा यात्रा से नर्मदा के तटों पर रहने वालों के सामाजिक व्यवहार में आये बदलाव का अध्ययन किया।

विद्यार्थियों ने समुदाय के सहयोग से मुख्यमंत्री की नदी बचाने की सोच, नशामुक्ति का संकल्प दिलाने, सीवेज का पानी नदी से दूर ले जाने, घाटों का जीर्णोद्धार करने और प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई के प्रावधान करने जैसे प्रयासों की सराहना की। नर्मदा सेवा यात्रा के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा करते हुए विद्यार्थियों ने कहा कि ग्रामीण समाज में पर्यावरण के प्रति नई चेतना आ रही है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *