• Thu. Apr 25th, 2024

भाजपा लायेगी गरीबों के कल्याण का एजेंडा- शिवराज सिंह चौहान

(उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री चौहान की चुनावी सभाएं)
उत्तरप्रदेश की चुनावी सभाओं में कहा भाजपा समृद्धि लायेगी
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उत्तरप्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा गरीबों के कल्याण के लिये गरीब कल्याण एजेंडा बना रही है। इसके माध्यम से गरीबों को रोटी-कपड़ा-मकान और पढ़ाई-लिखाई-दवाई-दुकान की सुविधा मिलेगीं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र मुगरा और राबर्ट्सगंज में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि उत्तरप्रदेश में बाप-बेटे-बहू की सरकार है। आम जनता की कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार सिर्फ अपना भला करते है। लोगों के दुःख-दर्द से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास का एंजेंडा साफ है। इसके अनुसार विकास का काम सबके साथ मिलकर पूरा होगा। जनता से ऊपर कोई नहीं है। जनता की हिफाजत ही प्रतिबद्धता है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, बच्चों, विद्यार्थियों, उद्यमियों सहित समाज के हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। उन्हें आगे बढ़ने के अवसर दिये गये हैं। सम्मान दिया गया है। विकास के कामों में सबको भागीदारी के मौके मिले हैं। भाजपा की सरकार बनते ही उत्तरप्रदेश का भी कायाकल्प हो जायेगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा। बच्चों को पढ़ाई के मौके मिलेंगे। महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण होगा। पूरे प्रदेश में समृद्धि आयेगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.