• Sat. Mar 7th, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने इलाज में लापरवाही पर बहराइच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिये

11 Aug 2016
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने बहराइच के जिला चिकित्सालय में एक बच्चे के इलाज में बरती गयी लापरवाही पर गम्भीर रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटाने के निर्देश दिये हैं। श्री यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मरीजों की उपेक्षा करने वाले संवेदनहीन चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *