• Sat. Mar 7th, 2026

मुख्यमंत्री श्री चौहान बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में हुए शामिल

भोपाल : मंगलवार, जून 21, 2016
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज चीन के बीजिंग में सामूहिक योग सत्र में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान चीन की यात्रा पर है। वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के विशेष आमंत्रण पर गए हैं।

श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि योग लोगों को मिलाता है। दिलों से जोड़ता है और सकारात्मक सोच का निर्माण करता है। इससे तन-मन को शांति और आनंद की प्राप्ति होती है। योग के लिए कोई भौगोलिक सीमा नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चीन के नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *