• Sat. Mar 7th, 2026

महाराष्ट्र के CM के सामने मंत्री ने पकड़ा महिला का हाथ, फोटो वायरल

Jun 17 2016
पुणे: महाराष्ट्र के नागरिक आपूर्ति मंत्री और भाजपा नेता गिरिश बापट और एक महिला कार्यकर्त्ता का आपस में हाथ पकड़ी हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कथित रूप से तस्वीर खिंचने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर वाघोली में कल एक कार्यक्रम के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने यह तस्वीर ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद थे। तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी और लोगों ने उसपर अभद्र टिप्पणी की है। तस्वीर में दिख रही महिला ने पुलिस को बयान दिया है कि बापट पिता जैसे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए आगे खिंचने की खातिर हाथ पकड़ा था।
courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *