• Tue. Nov 3rd, 2026

मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ

भोपाल : गुरूवार, अगस्त 22, 2019
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सत्य, न्याय और धर्म के रक्षक हैं। संपूर्ण मानवता के लिए वे कर्मयोग के ऐसे अद्वितीय शिक्षक हैं, जिनकी दिव्यता से भारत भूमि सुसज्जित है।

श्री कमल नाथ ने श्रद्धालु नागरिकों से आग्रह किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य वाणी और अद्भुत लीलाओं से प्रेरणा लेकर सत्य, न्याय और धर्म का साथ देने का संकल्प लें।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *