• Sun. Nov 1st, 2026

अरेरा क्लब में 14वीं सॉफ्ट टेनिस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
भोपाल : शुक्रवार, जून 7, 2019
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ अरेरा क्लब में 14वीं राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए कहा कि खेलों से जीवन में अनुशासन, परिश्रम और आत्म-विश्वास की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने ‘खेलो इण्डिया” योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे देश में खेल के स्तर में सुधार होगा। राज्यपाल ने प्रशिक्षकों से(todayindia) कहा कि खिलाड़ियों को खेलों के नियम और तौर-तरीकों से अच्छी तरह अवगत करायें। खिलाड़ियों में अच्छे संस्कार और राष्ट्रीयता की भावना जगायें।

प्रतियोगिता में 22 टीमों के 350 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 11 जून को होगा। शुभारंभ अवसर पर भारतीय सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री श्रीकांत उपाध्याय और आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा भी उपस्थित थे।
(todayindia)



aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *