• Fri. Jun 12th, 2026

उच्‍चतम न्‍यायालय रामजन्‍म भूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले की आज सुनवाई करेगा।

उच्‍चतम न्‍यायालय अयोध्‍या रामजन्‍म भूमि-बाबरी मस्जिद भू-विवाद मामले में आज सुनवाई करेगा। प्रधान न्‍यायाधीश रजंन गोगोई, न्‍यायमूर्ति एस. ए. बोबडे, डी वाई चन्‍द्रचूड़, अशोक भूषण और एस अब्‍दुल नज़ीर की संविधान पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

आठ मार्च को उच्‍चतम न्‍यायालय ने यह मामला सभी पक्षों को स्‍वीकार्य समाधान तलाशने के लिए मध्‍यस्‍थता समिति को सौंपा था। पूर्व न्‍यायाधीश एफ. एम. आई. कलिफुल्‍ला की अध्‍यक्षता वाली मध्‍यस्‍थता समिति में आध्‍यात्मिक गुरू श्री श्रीरविशंकर और जाने माने मध्‍यस्‍थ वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता श्रीराम पांचू हैं। उच्‍चतम न्‍यायालय ने समिति से आठ सप्‍ताह के अन्‍दर मध्‍यस्‍थता कार्यवाही पूरी करने को कहा था।
====================
Courtesy

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *