यूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम से निपटने में भारत अपने राष्ट्रीय हितों को हमेशा ध्यान में रखेगा: डॉ. एस. जयशंकर
sjaishankar,ukrainयूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम से निपटने में भारत अपने राष्ट्रीय हितों को हमेशा ध्यान में रखेगा: डॉ. एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन और खाड़ी क्षेत्र सहित अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम से निपटने में भारत अपने राष्ट्रीय हितों को हमेशा ध्यान में रखेगा। नई दिल्ली में एक निजी मीडिया हाउस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। श्री जयशंकर ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा, बदलते वैश्विक शक्ति समीकरणों और कमजोर होते अंतर्राष्ट्रीय नियमों के कारण विश्व कठिन भू-राजनीतिक परिस्थितियों का सामना कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव सहित बड़े युद्ध और संघर्षों ने वैश्विक स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती पैदा की है।
विदेश मंत्री ने कहा कि विश्व में ऊर्जा की स्थिति में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, तकनीक, सैन्य क्षमताओं और राजनीतिक माहौल के संयोजन ने जोखिम लेने की प्रवृत्ति को बहुत बढ़ा दिया है। भारत-अमरीका व्यापार समझौते के बारे में डॉ जयशंकर ने कहा कि कुछ बकाया मुद्दों के समाधान के साथ समझौते को जल्द ही अंतिम रूप देने की उम्मीद है। उन्होंने जोड़ा कि हमारा लक्ष्य ऐसा व्यापार समझौता करना है जो दोनों पक्षों के लिए लाभकारी और संतुलित हो।
==================================Courtesy================================
