अयोध्या में आज शाम 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे; उपराष्ट्रपति समारोह में होंगे शामिल
ayodhya,deepotsavinayodhyaअयोध्या में आज शाम 30 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे; उपराष्ट्रपति समारोह में होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव का 10वां संस्करण मनाया जाएगा। इस मौके पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाकर पवित्र नगरी को रोशन करने की तैयारी है। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान वे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और भगवान श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक समारोह में हिस्सा लेंगे। इस वर्ष दीपोत्सव में भारत और विदेशों के करीब 2500 कलाकार रामलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। ये कार्यक्रम 12 मंचों पर आयोजित होंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, नेपाल, लाओस और थाईलैंड के कलाकार भी शामिल होंगे। इसके अलावा राम कथा पार्क में अयोध्या के 500 साल के इतिहास और राम मंदिर से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
===========================================Courtesy======================================
