• Mon. Oct 26th, 2026

वियतनाम में होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल

वियतनाम में होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल
vietnam,missworld2026वियतनाम में होगा मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल
मिस वर्ल्ड 2026 का फाइनल आज वियतनाम के तटीय शहर न्हा ट्रांग में होगा। प्रतियोगिता में कुल 111 प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी नई विजेता को ताज पहनाएंगी। भारत का प्रतिनिधित्व 2024 फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड की विजेता निकिता पोरवाल कर रही हैं। मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन एंकर के रूप में की थी। बाद में उन्होंने थिएटर और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में कदम रखा। भारत ने आखिरी बार 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जब मानुषी छिल्लर विजेता बनी थीं।
============================================Courtesy=============================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *