• Mon. Oct 26th, 2026

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभाकामनाओं के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभाकामनाओं के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया
narendramodi,georgiameloniइटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी की शुभाकामनाओं के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभाकामनाओं के लिए उन्‍हें धन्‍यवाद दिया। श्री मोदी ने इटली गणतंत्र के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार को नेतृत्‍व करने के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी को शुभकामनाएं दी थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मेलोनी ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि भारत और इटली दोनों महाद्वीपों के बीच रिश्ते को मजबूत करते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि दोनों देश भारत-मध्‍य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इटली में युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर बधाई दी थी। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली के लोगों के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी दोस्ती ने भारत-इटली रणनीतिक भागीदारी को मज़बूत करने में मुख्‍य भूमिका निभाई है। श्री मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य बनाने के लिए करीबी सहयोग जारी रखने के बारे में उत्साहित हैं। उन्होंने आने वाले वर्षों में जॉर्जिया मेलोनी की निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
===========================================Courtesy==============================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *