भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों में तेजी आने के साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
nepal,nepalflood,floodreliefभारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों में तेजी आने के साथ ही हर संभव सहायता का आश्वासन दिया
भारत ने बाढ़ से जूझ रहे नेपाल की सहायता के लिए 10 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री तथा आवश्यक दवाइयां भेजी हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अचानक आई बाढ़ से नेपाल में हुई तबाही पर वहां के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में नेपाल के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए नेपाल सरकार के राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी नेपाल में आई बाढ़ से हुई जनहानि और तबाही पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लापता लोगों के सुरक्षित और जल्द बचाव के लिए भी प्रार्थना की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोगों की संवेदनाएं नेपाल के लोगों के साथ हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से टेलीफोन पर बातचीत की और नेपाल में बाढ़ के कारण हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इस कठिन समय में भारत के लोग नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल को हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बचाव और राहत कार्यों के लिए दोनों देशों की टीमें आपस में मिलकर काम कर रही हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत इस संकट की घड़ी में नेपाल और वहां के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं बाढ़ से प्रभावित सभी परिवारों और मृतकों के परिजनों के साथ हैं।
===============================================Courtesy=======================================
