• Tue. Oct 27th, 2026

सरकार उच्च तकनीक क्षेत्र कीकंपनियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अनिवार्य प्रमाणन से छूट देने के लिए काम कर रही है: पीयूष गोयल

सरकार उच्च तकनीक क्षेत्र कीकंपनियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अनिवार्य प्रमाणन से छूट देने के लिए काम कर रही है: पीयूष गोयल
piyushgoyalसरकार उच्च तकनीक क्षेत्र कीकंपनियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अनिवार्य प्रमाणन से छूट देने के लिए काम कर रही है: पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि सरकार जापान सहित उच्च तकनीक क्षेत्र की अन्‍य कंपनियों को भारतीय मानक ब्यूरो के अनिवार्य प्रमाणन से छूट देने के लिए नियमों की एक विशेष रूपरेखा पर काम कर रही है। तोक्यो में सेमीकंडक्टर और ए.आई. क्षेत्रों की जापानी कंपनियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि यह छूट आवश्यकता के आधार पर कंपनी, उद्योग, उत्पाद या परियोजना स्तर पर दी जा सकती है, ताकि भारत में निवेश करने वाली उच्च तकनीक कंपनियों को उपकरण और कलपुर्जे समय पर मिल सकें।

श्री गोयल ने भारत को एक बड़ा और तेजी से बढ़ता हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार बताते हुए कहा कि वर्ष 2032 तक देश में सेमीकंडक्टर की मांग एक सौ 50 अरब अमरीकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ दीर्घकालिक निवेश को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को रेखांकित करते हुए कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने पिछले वर्ष 7.7 प्रतिशत की विकास दर दर्ज की है और देश वर्ष 2047 तक 30 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
===========================================Courtesy=============================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *