• Tue. Oct 27th, 2026

भारत-न्यूजीलैंड ने हिंद-प्रशांत को स्वतंत्र, खुला और समावेशी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत-न्यूजीलैंड ने हिंद-प्रशांत को स्वतंत्र, खुला और समावेशी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
bharat,newzeland,hindprashantभारत-न्यूजीलैंड ने हिंद-प्रशांत को स्वतंत्र, खुला और समावेशी बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई
भारत और न्यूजीलैंड ने कल न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में आयोजित दूसरी रक्षा रणनीतिक वार्ता में हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और समावेशी बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है। इस उच्च स्तरीय बैठक में दोनों देशों ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए नए समझौतों और भविष्य की सैन्य योजनाओं पर गहन चर्चा की।

भारत और न्यूजीलैंड ने दोनों देशों की सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने और ‘रोडमैप 2030’ के लक्ष्यों को तेजी से लागू करने पर सहमति जताई है। वेलिंगटन में आयोजित दूसरी रक्षा रणनीतिक वार्ता में दोनों पक्षों ने थल, वायु और नौ सेनाओं के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास और स्टाफ कॉलेज साझेदारी बढ़ाने की व्यापक समीक्षा की। इस वार्ता की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और न्यूजीलैंड के उप रक्षा सचिव रिचर्ड श्मिट ने की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने न्यूजीलैंड के रक्षा बल के उप प्रमुख और संयुक्त बलों के कमांडर सहित कई शीर्ष नेताओं से उच्च स्तरीय मुलाकातें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य संयुक्त सैन्य खरीद, परिचालन ढांचों का मिलान और आगामी रक्षा परियोजनाओं के लिए सुचारू समन्वय सुनिश्चित करना है।
===========================================Courtesy=========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *