• Fri. Oct 30th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया
atalbiharivajpayepratima,amitshah,chhitorgarhगृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में पूर्व प्रधानमंत्री, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बनने से पूर्व, लंबे समय तक विपक्ष में रहे थे। फिर भी उन्होंने कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और यही कारण है कि उन्हें अजातशत्रु कहा जाता था। श्री शाह ने यह बात आज अटल बिहारी वाजयेपी की पुण्यतिथि पर राजस्थान में चित्तौड़गढ़ में उनकी प्रतिमा का अनावरण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत का पालन किया और कई ऐतिहासिक निर्णय लिए।

श्री शाह ने कहा कि जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना श्री वाजपेयी के ही कार्यकाल में हुई थी। उनकी पहल के कारण जनजातीय समुदायों के कल्याण के लिए कई कार्य हुए जिसे मौजूदा सरकार ने भी आगे बढ़ाया है और कई ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए जनजातीय लोगों के हितों और अधिकारों की रक्षा की गई है।

श्री शाह आज अलवर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
================================================Courtesy===============================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *