• Fri. Oct 30th, 2026

श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू होगी भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला

श्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू होगी भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला
cricket,BCCI,vankhedestadium,mumbai,twenty-twenty,T-20,IndiaVsSriश्रीलंका के खिलाफ कल से शुरू होगी भारत की दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला
बढ़ते तापमान के बीच स्पिन गेंदबाजी की एक अहम परीक्षा का सामना शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम को कल प्रतिष्ठित गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में करना होगा। यह मुकाबला एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि इस खूबसूरत तटीय मैदान में 50वां टेस्ट मैच खेला जाएगा। हालांकि, इस पृष्ठभूमि के पीछे दोनों उपमहाद्वीपीय टीमों के लिए विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में बने रहने का कड़ा संघर्ष छिपा है।

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका से घरेलू श्रृंखला में हार के बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में पांचवें स्थान पर काबिज भारत मुश्किल स्थिति में है। इससे टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय से चली आ रही प्रतिष्ठा को गहरा झटका लगा है और मुख्य कोच गौतम गंभीर पर टीम को टेस्ट क्रिकेट में फिर से स्थापित करने का भारी दबाव है। ऐसे में शुभमन गिल की टीम के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। भारत से ठीक नीचे छठे स्थान पर काबिज श्रीलंका भी अंकों के लिए उतना ही दबाव में है।

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती लाल गेंद से टेस्ट क्रिकेट खेलने के अनुभव की कमी है – क्योंकि उसने 2026 में सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला है। यह जून महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ एक संक्षिप्त श्रृंखला थी। इसके अलावा, दोनों टीमों के बीच इस प्रारूप में अपरिचितता भी एक समस्या है, क्योंकि भारत ने आखिरी बार 2017 में अफगानिस्तान में टेस्ट श्रृंखला खेली थी।
==========================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *