• Thu. Jul 30th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रावण मास की बधाई
#shravanmaas,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 30, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रावण माह प्रारंभ होने के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह भगवान शिव की आराधना का विशेष माह है। प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में भगवान महाकाल की राजसी सवारी को ध्यान में रखते हुए उज्जैन महाकाल मंदिर समिति को समस्त आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि आवश्यक सावधानी बरतें, स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग करें और इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाएं।
===========================================================================================

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी श्रावण मास की बधाई
#shravanmaas,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *