• Sun. Jul 26th, 2026

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
narendramodiविकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम साढ़े चार बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 के प्रतिभागियों से संवाद करेंगे। इस दौरान देश के सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे 400 से अधिक युवा प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे।

विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम-2026 का आयोजन पिछले महीने 4 से 30 जून तक दो चरणों में किया गया। इसके तहत लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 74 वाइब्रेंट गांवों को शामिल किया गया। कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों का चयन देशव्यापी ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया, जिसमें तीन लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्थानीय समुदायों के साथ रहकर स्वच्छता अभियान, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता अभियान, युवा सम्मेलन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, वृक्षारोपण, मिनी मॉडल पंचायत जैसी गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों से संवाद किया और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण संस्थानों का भी दौरा किया।

इस पहल के माध्यम से युवाओं को सीमावर्ती क्षेत्रों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों, सांस्कृतिक विरासत और विकास की संभावनाओं को निकट से जानने का अवसर मिला। साथ ही, सामुदायिक भागीदारी, राष्ट्रीय एकता और सीमावर्ती गांवों के सामरिक महत्व के प्रति उनकी समझ भी और मजबूत हुई।
=========================================Courtesy======================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *