शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा
dharmendrapradhan,educationminister,cjp,CJP,abhijeetdipke,ashutoshranka,paperleak,NEETpaperleakशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री प्रधान ने कहा कि पिछले दस दिनों से छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद उत्पन्न स्थिति से वे व्यथित हैं और यह उनके लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर और पूरे देश में वर्तमान स्थिति का राष्ट्रविरोधी ताकतें लाभ ना उठा सके और किसी भी छात्र का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में न उलझे इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपने का निर्णय लिया है। श्री प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे इसके प्रति सदा समर्पित रहेंगे।
श्री प्रधान ने कहा कि नीट यूजी परीक्षा में अनियमितताओं के बाद, सरकार ने जांच सीबीआई को सौंप दी और परीक्षा रद्द कर दी। सरकार ने पुनर्परीक्षा की नई तिथि की भी घोषणा की। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने अगले वर्ष से इस परीक्षा को कंप्यूटर आधारित परीक्षा मोड में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
dharmendrapradhan,educationminister,cjp,CJP,abhijeetdipke,ashutoshranka,paperleak,NEETpaperleak
==============================================Courtesy==========================
