अपने वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को धन्यवाद दिया
narendramodi,narendramodivideoonpaperleakअपने वीडियो पर मिली प्रतिक्रिया और सुझावों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को धन्यवाद दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामले में सख्त कानून लाने को लेकर जारी किए गए अपने वीडियो संदेश पर मिले लोगों के सुझावों और प्रतिक्रियाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए नया विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। इस विधेयक के मसौदे को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जनता के साथ उनका रिश्ता, विश्वास और सहयोग पर आधारित है और यह जुड़ाव आगे भी लगातार मजबूत होता रहेगा।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस वीडियो को 24 घंटे में 30 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया है। इसके साथ ही यह दुनिया में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड 30 करोड़ व्यूज का था।
=================================================Courtesy==================================
