21वीं सदी का भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,narendramodiinaustralia21वीं सदी का भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि 21वीं सदी का भारत एक विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। देश की आकांक्षाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का भारत जो अधिक विकास और अधिक उपलब्धियां हासिल करने में विश्वास रखता है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आज प्रवासी भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम में श्री मोदी ने सिडनी में प्रवासी भारतीयों से हुई मुलाकात को याद करते हुए कहा कि वे मेलबर्न के लोगों से भी बातचीत करने के लिए उत्सुक थे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, तब वह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 28 वर्ष बाद ऑस्ट्रेलिया यात्रा थी। श्री मोदी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में ऑस्ट्रेलिया की यह उनकी तीसरी यात्रा है, जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होते संबंधों को दर्शाती है।
दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों का उल्लेख करते हुए श्री मोदी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले अहमदाबाद और अपने प्रतिष्ठित क्रिकेट मैदान के लिए प्रसिद्ध मेलबर्न, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच साझा खेल और सांस्कृतिक जुड़ाव के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने अपनी गर्मजोशी और सद्भावना से भारतीय समुदाय का दिल जीत लिया है।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस अवसर पर कहा कि कार्यक्रम में दिखाई देने वाली ऊर्जा ऑस्ट्रेलिया-भारत साझेदारी की मजबूती को दर्शाती है।
=======================================================Courtesy===================================
