• Thu. Jul 2nd, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया
bharat,UNभारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद के खिलाफ एकजुट वैश्विक कार्रवाई का आह्वान किया
भारत ने अपने संकल्‍प को दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद को किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता है। आतंकवाद को खत्म करने के लिए एकजुट वैश्विक कार्रवाई का भारत ने आह्वान किया है। यह बात संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवाद-विरोधी रणनीति की नौवीं समीक्षा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश परवथानेनी ने कही। उन्‍होंने कहा कि आतंकवादी, आतंकवादी ही होते हैं और आतंकरोधी प्रयासों को झूठी तुलनाओं या राजनीतिक बयानों से कमजोर नहीं किया जाना चाहिए।

श्री परवथानेनी ने कहा कि भारत दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होता रहा है और इसलिए मानता है कि आतंकवाद के सभी रूपों की स्पष्ट रूप से निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आतंकरोधी उपायों में कोई दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए और सदस्य देशों से आतंकवादियों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराना चाहिए। श्री परवथानेनी ने भारत की अपील पर अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर व्यापक सम्मेलन को जल्द अपनाने को दोहराया और कहा कि प्रभावी वैश्विक सहयोग के लिए एक सार्वभौमिक कानूनी ढांचा आवश्यक है।
=======================================Courtesy=================================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *