• Fri. Jun 26th, 2026

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए गिरफ्तार 8 आरोपी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए गिरफ्तार 8 आरोपी
ayodhyarammandirdaan,rammandir,ayodhya,daanअयोध्या राम मंदिर दान मामले में 29 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए गिरफ्तार 8 आरोपी
अयोध्‍या की एक अदालत ने राम मंदिर दान में कथित अनियमितता बरतने के मामले में सभी गिरफ्तार आठ आरोपियों को आज 29 जून तक न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया था। अयोध्‍या में मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट की अदालत में अभियोजन अधिकारी के.सी. वर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि हिरासत अवधि सोमवार, 29 जून तक बढ़ाई गई है।

इसके बाद आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि आरोपियों से 79 लाख 85 हजार से अधिक रुपए बरामद किए गए है। एक आरोपी सुभाष से कुछ बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, वह साजिश में शामिल है। श्री राम जन्‍म भूमि तीर्थ क्षेत्र न्‍यास के सदस्‍य कृष्‍ण मोहन ने कल राम जन्‍म भूमि पुलिस स्‍टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
===============================================Courtesy============================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *