ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा: डॉनल्ड ट्रंप
trump.iranईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा: डॉनल्ड ट्रंप
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा। वाशिंगटन डी.सी. में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ईरान के साथ हुए समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति स्थापित होगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानी शासन की आलोचना करते हुए दावा किया कि अमरीकी सैन्य शक्ति के कारण ईरान की सैन्य क्षमताएं काफी कमजोर हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका और ईरान के बीच समझौते के बाद शेयर बाजार में तेजी आई है और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से दुनिया पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित बनेगी।
============================================Courtesy==========================================
ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर सकेगा: डॉनल्ड ट्रंप
trump.iran
