• Sat. Jun 13th, 2026

पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में झड़पें, 30 से अधिक की मौत और लगभग 200 घायल

पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में झड़पें, 30 से अधिक की मौत और लगभग 200 घायलपाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में झड़पें, 30 से अधिक की मौत और लगभग 200 घायल
पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई झड़पों में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं और लगभग 200 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी- जेएएसी पर प्रतिबंध लगाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। जेएएसी एक प्रमुख सामाजिक गठबंधन है जिसने पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में आर्थिक और राजनीतिक शिकायतों को लेकर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है।

बिगड़ती स्थिति के बीच, रावलकोट और मुजफ्फरबाद में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई घातक झड़पों के बाद, लागू संचार ब्लैकआउट के कारण, शटर-डाउन हड़ताल जारी है। क्षेत्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शनों में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं, और भीमबर और कोटली जैसे शहरों में बंद जारी है। यह ताजा घटनाक्रम रविवार रात की झड़पों के बाद आया है जिसमें सात नागरिकों की जान चली गई थी।

पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा नागरिकों पर की गई कार्रवाई की वैश्विक स्तर पर निंदा की गई है। ब्रिटिश संसद के 50 से अधिक सदस्यों ने ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर को पत्र लिखकर पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में संचार व्यवस्था ठप होने, गिरफ्तारियों और बढ़ते तनाव की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। पत्र में सांसदों ने इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं में व्यवधान, संचार पर प्रतिबंध और बढ़ती अशांति की खबरों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कई ब्रिटिश कश्मीरी नागरिकों ने उनसे संपर्क किया है, जो वहां अपने रिश्तेदारों से संपर्क स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले से ही संवेदनशील राजनीतिक माहौल में संचार पर प्रतिबंध से अनिश्चितता बढ़ने और तनाव और अधिक बढ़ने का खतरा है।
=====================================================Courtesy================================================
पाकिस्तान के कब्‍जे वाले कश्मीर में झड़पें, 30 से अधिक की मौत और लगभग 200 घायल

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *