भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन वर्ष 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी
narendramodiभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन वर्ष 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। अपने तीसरे कार्यकाल में सरकार ने आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार, सामाजिक कल्याण, रोजगार सृजन और वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति को मजबूत करने जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दे रही है। पिछले एक वर्ष में विकास को गति देने और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें की गई हैं।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में, भारत ने गरीबों के कल्याण और अभूतपूर्व विकास दोनों को एक साथ साकार होते देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अथक प्रयासों से एक भी दिन छुट्टी लिए बिना राष्ट्र और नागरिकों की सेवा की है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व ने पिछले 12 वर्षों में सेवा भावना के माध्यम से शासन को नया रूप दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा है, ये 12 वर्ष दूरदर्शी नेतृत्व, समावेशी विकास और राष्ट्र-प्रथम शासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में सामने हैं।
===================================================Courtesy==============================================
भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन वर्ष 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी
narendramodi
