• Mon. Jun 8th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच नई दिल्ली में वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच नई दिल्ली में वार्ता
narendramodi,venezuela,venezuelapresdentinnewdelhi,newdelhiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच नई दिल्ली में वार्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच आज नई दिल्ली में वार्ता हो रही हैं। इस बातचीत में भारत-वेनेजुएला संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी और ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्ते तलाशे जाएंगे।

सुश्री रोड्रिगेज कल भारत की पांच दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। उनके साथ विदेश मामलों, अर्थव्यवस्था और वित्त, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और परिवहन मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल भी है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटो क्षेत्रों से जुड़े कई स्थलों का दौरा करेगा। इसका उद्देश्‍य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं का जायजा लेना और सहयोग के अवसरों का पता लगाना है।

भारत ऊर्जा और निवेश के क्षेत्रों में वेनेजुएला का एक महत्वपूर्ण साझेदार रहा है। भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने ऊर्जा क्षेत्र में वेनेजुएला में महत्वपूर्ण निवेश किया है। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करने की संभावना है।
==============================================Courtesy=======================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच नई दिल्ली में वार्ता
narendramodi,venezuela,venezuelapresdentinnewdelhi,newdelhi

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *