वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचीं
venezuelapresidentinindiaवेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचीं
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगेज गोमेज़ पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचीं। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इससे पहले भी वे अलग-अलग पदों पर रहते हुए भारत का दौरा कर चुकी हैं।
डेल्सी रोड्रिगेज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। बातचीत में भारत और वेनेजुएला के संबंधों के पूरे दायरे पर चर्चा होगी। इनमें ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार और निवेश, दवाइयां, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
वेनेजुएला का प्रतिनिधिमंडल भारत के ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटो सेक्टर से जुड़े विभिन्न स्थलों का भी दौरा करेगा। इसका उद्देश्य भारत की तकनीकी और औद्योगिक क्षमताओं को समझना और सहयोग के नए अवसर तलाशना है।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और वेनेजुएला के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। इसका आधार ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग, व्यापार और ग्लोबल साउथ के प्रति साझा प्रतिबद्धता है।
================================================Courtesy=================================================
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति पांच दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचीं
venezuelapresidentinindia
