• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, संघर्ष के दौरान चीन ने ईरान की सैन्य मदद नहीं की

अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, संघर्ष के दौरान चीन ने ईरान की सैन्य मदद नहीं की
china,marcorubio,americaअमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, संघर्ष के दौरान चीन ने ईरान की सैन्य मदद नहीं की
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है कि चीन ने मौजूदा क्षेत्रीय संकट के दौरान ईरान को सैन्य सहायता दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास चीन में बने कुछ सैन्य उपकरण जरूर हैं, लेकिन हाल के संघर्ष में चीन की किसी भी ऐसी कार्रवाई का पता नहीं चला है जिससे सैन्य संतुलन प्रभावित हुआ हो। श्री रुबियो ने चीन से अपील की कि वह संयुक्त राष्ट्र में अधिक रचनात्मक भूमिका निभाए, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री यातायात सुचारु रखने के प्रयासों में।

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान के खिलाफ वॉशिंगटन की सैन्य नीति का मजबूती से बचाव किया है। उन्होंने कहा कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए पारंपरिक हथियारों की क्षमता को ढाल की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था।

श्री रुबियो ने दावा किया कि हाल के अमरीकी सैन्य अभियानों से ईरान की सैन्य क्षमता में काफी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि समुद्री बलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है और ईरान की नौसेना अब काफी कमजोर हो चुकी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमरीकी कार्रवाई में ईरान के ड्रोन उत्पादन ढांचे को भी निशाना बनाया गया, जिससे उसकी उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है।
==============================================Courtesy=============================================
अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, संघर्ष के दौरान चीन ने ईरान की सैन्य मदद नहीं की
china,marcorubio,america

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *