मलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू किया
malesia,socialmedia,socialmediabanforchildमलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू किया
मलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के लाखों बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगाने वाले नियमों को आज से लागू कर दिया है। इसके अंतर्गत कम से कम 80 लाख उपयोगकर्ताओं वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को आयु सत्यापन प्रणाली लागू करनी होगी। प्लेटफॉर्मों को सुरक्षा संबंधी ऐसे उपाय भी अपनाने होंगे, जो लत लगाने वाले उपयोग को प्रोत्साहित करते हैं।
नियमों का पालन न करने वाली कंपनियों पर 100 लाख रिंगिट तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
सरकार ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य बच्चों को हानिकारक सामग्री, साइबरबुलिंग और उन चीजों से बचाना है जो अत्यधिक उपयोग को प्रोत्साहित करती हैं। ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों ने भी बच्चों के सोशल मीडिया तक पहुंच पर आयु-आधारित प्रतिबंधों की घोषणा की है। मलेशिया के संचार और मल्टीमीडिया आयोग ने कहा कि इन नियमों का उद्देश्य बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने से रोकना नहीं है, बल्कि सेवा प्रदाताओं से ऑनलाइन नुकसानों को दूर करने की अपेक्षाएं निर्धारित करना है।
====================================================Courtesy==============================================
मलेशिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू किया
malesia,socialmedia,socialmediabanforchild
