• Sat. Jun 13th, 2026

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रघुनाथ भाटी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का इंदौर से बुधनी रेल लाईन स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि इंदौर बुधनी रेल लाईन पर लगभग 30 हजार करोड़ से अधिक का खर्च आने का अनुमान है। 205 कि.मी. की यह रेल लाइन पूर्ण रूप से विद्युत से संचालित होगी। प्रदेश में नई रेल लाइन स्वीकृत होने से रोजगार के अवसर और उद्योग धंधे तेजी से बढेंगे और प्रदेश का विकास होगा।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *