नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
sjianshankar,america,marcorubio,quadनई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वे क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा करेंगे।
विदेश मंत्री रूबियो कल क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे। श्री रूबियो ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें रक्षा, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, व्यापार और निवेश तथा ऊर्जा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हो रही प्रगति के बारे में जानकारी दी। श्री मोदी ने कहा कि भारत और अमरीका वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों के लिए भारत के निरंतर समर्थन की बात दोहराई और बातचीत तथा कूटनीति के ज़रिए संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की अपनी अपील को फिर से दोहराया।
विदेश मंत्री रूबियो ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अमरीकी दृष्टिकोण साझा किया। उन्होंने भारत को अमरीका का एक अत्यंत महत्वपूर्ण साझेदार बताया।
==========================================================Courtesy=============================================
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
sjianshankar,america,marcorubio,quad
