• Sat. Jun 13th, 2026

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की
narendramodi,cypruspresidentसाइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय नई दिल्ली में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। वे बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। बातचीत के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

श्री क्रिस्टोडौलाइड्स चार दिन की भारत यात्रा पर हैं। उनके साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिसमें विदेश मंत्री डॉ. कॉन्स्टेंटिनोस कोम्बोस, परिवहन, संचार और कार्य मंत्री एलेक्सिस वाफेडेस, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार जगत के नेता शामिल हैं। राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स की भारत की यह पहली यात्रा है।

साइप्रस के राष्ट्रपति आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। भारत और साइप्रस के बीच घनिष्ठ साझेदारी है। अगले वर्ष फरवरी में दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 65 वर्ष पूरे करेंगे।
====================================================Courtesy=================================================
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की
narendramodi,cypruspresident

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *