23 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
america,marcorubil,americaforeignminister23 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने यात्रा की पुष्टि की है। विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने बताया कि यात्रा के दौरान श्री रूबियो कोलकाता, नई दिल्ली, आगरा और जयपुर जाएंगे।
नई दिल्ली स्थित अमरीकी दूतावास ने बताया कि श्री रुबियो 26 मई को क्वाड समूह की बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अध्यक्षता में आयोजित हो रही है। ऑस्ट्रेलिया, जापान तथा अमरीका के विदेश मंत्री बैठक में हिस्सा लेंगे। क्वाड समूह में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमरीका शामिल हैं।
==========================================================Courtesy==================================
23 मई से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर रहेंगे अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
america,marcorubil,americaforeignminister
