• Tue. Jun 9th, 2026

अमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंध छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई

अमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंध छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई
russianoil,americaअमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंध छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई
अमरीका ने समुद्र में पहले से मौजूद फंसे रूस के तेल पर प्रतिबंधों की छूट की अवधि को एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। अमरीका के वित्त विभाग ने कल एक आदेश जारी कर 17 अप्रैल या उससे पहले समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंधों से मिली छूट की समय सीमा को 17 जून तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले, अमरीका ने 5 मार्च को एक महीने के लिए रूस का तेल खरीदने पर भारत को प्रतिबंधों से छूट दी थी। कुछ दिनों बाद यह छूट अन्य देशों को भी दी गई, जो 11 अप्रैल को समाप्त हो गई थी।

अमरीका के सामान्य लाइसेंस के अनुसार यह छूट ईरान, उत्तर कोरिया, क्यूबा या यूक्रेन के कुछ हिस्सों में स्थित किसी व्यक्ति, संस्था या संयुक्त उद्यम से जुड़े किसी भी लेनदेन की अनुमति नहीं देती है।
======================================================Courtesy=====================================
अमरीका ने समुद्र में फंसे रूसी तेल पर प्रतिबंध छूट की अवधि एक महीने बढ़ाई
russianoil,america

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *