• Fri. Jun 12th, 2026

पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया

पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया
narendramodi,UAE,homurzjaldamrumadhyaपीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया और क्षेत्रीय स्थिरता के साथ-साथ वैश्विक ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के लिए इसके महत्व पर जोर दिया। अबू धाबी में संयुक्‍त अरब अमीरात-यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई पर हाल ही में हुए हमलों की कड़ी निंदा की। प्रधानमंत्री ने पांच देशों के दौरे के पहले चरण में संयुक्‍त अरब अमीरात के नेतृत्व और लोगों के साथ भारत की एकजुटता की पुष्टि की। वार्ता के दौरान मोदी ने उनके गर्मजोशी से स्वागत के लिए यूएई के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह ऊर्जा, निवेश और आपूर्ति श्रृंखला सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी का हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। म‍हत्‍वपूर्ण प्रोटोकॉल के त‍हत यूएई के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने भी श्री मोदी के विमान को अमीरात के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करते समय सुरक्षा प्रदान की।

आकाशवाणी से बातचीत में यूएई में भारत के दूत दीपक मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अबू धाबी यात्रा के दौरान भारत और यूएई ने ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, निवेश और व्यापार में सहयोग को गहरा करने के लिए कई रणनीतिक निर्णय लिए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेरेब्रस चिप भेंट की। ये उन्नत चिप्स भारत की आगामी 8 एक्सफ़्लॉप सुपरकंप्यूटिंग सुविधा को शक्ति प्रदान करेंगी, जिससे भारत के एआई मिशन को बढ़ावा मिलेगा और देश की अगली पीढ़ी की आट्रिफिशियल इंटेलीजेंस क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। दोनों नेताओं ने मैत्री वर्चुअल व्यापार गलियारे के शुभारंभ का भी स्वागत किया, जो दोनों पक्षों के सीमा शुल्क और बंदरगाह अधिकारियों को जोड़ने वाला एक डिजिटल ढांचा है। इसका उद्देश्य माल ढुलाई को सुव्यवस्थित करना, लागत कम करना और पारगमन समय को कम करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद को भारत आने का निमंत्रण दिया।

संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा संपन्‍न होने के बाद प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दूसरे चरण में नीदरलैंड्स के लिए रवाना हो गए।
========================================================Courtesy============================================
पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के लिए भारत का समर्थन दोहराया
narendramodi,UAE,homurzjaldamrumadhya

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *