• Tue. Jun 9th, 2026

कैबिनेट ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढोतरी को मंजूरी दी

कैबिनेट ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढोतरी को मंजूरी दी
msp,msp2026-27,khareefcrop,khareef

कैबिनेट ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढोतरी को मंजूरी दी
केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने विपणन सीजन 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) में वृद्धि की मंजूरी दी है। केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार ने किसानों को उनके उत्‍पादों का लाभकारी मूल्‍य सुनिश्चित करने के लिए खरीफ फसलों का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य बढा दिया है। उन्‍होंने कहा कि खरीफ सीजन के लिए किसानों को अनुमानित ₹2.60 लाख करोड़ का भुगतान किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इस सीजन में 824 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल की खरीद की जाएगी। श्री वैष्‍णव ने बताया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य में 622 रुपये प्रति क्विंटल की अधिकतम बढोत्तरी सूर्यमुखी बीजों के लिए की गई है। इसके बाद 557 रुपये प्रति क्‍विंटल की वृद्धि कपास के लिए और 500 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि तिल के लिए की गई है। ग्रेड ए धान के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य 2,461 रुपये प्रति क्विंटल, हाइब्रिड ज्‍वार के लिए 4,023 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा के लिए 2,900 प्रति क्विंटल और अरहर दाल के लिए 8,450 रुपये प्रति क्‍विंटल होगा।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि विपणन सीजन 2026-27 के लिए खरीफ फसलों के न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य में वृद्धि को मंत्रिमंडल की मंजूरी से देश के करोड़ो किसानों को अपने उत्‍पाद के लिए उचित और लाभकारी मूल्‍य मिलेगा। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा कि इस निर्णय से देश के किसानों के जीवन में समृद्धि आयेगी।
===============================================Courtesy==================================================
कैबिनेट ने विपणन सत्र 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों के एमएसपी में बढोतरी को मंजूरी दी
msp,msp2026-27,khareefcrop,khareef

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *