• Tue. Jun 9th, 2026

एन.टी.ए. ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द की, सीबीआई करेगी जांच

एन.टी.ए. ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द की, सीबीआई करेगी जांच
NEET-UG2026,cbi,NTAएन.टी.ए. ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द की, सीबीआई करेगी जांच
राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एन.टी.ए. ने चिकित्‍सकीय शिक्षा में दाखिले के लिए 3 मई को आयोजित नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में एजेंसी ने कहा है कि यह फैसला विद्यार्थियों के हित तथा राष्‍ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर टिके विश्‍वास को ध्‍यान में रखते हुए लिया गया है। एन.टी.ए. ने बताया है कि सरकार ने पेपर लीक के आरोपों की पूरी जांच के लिए मामला केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।

एजेंसी ने कहा है कि वह सीबीआई के साथ पूरा सहयोग करेगी तथा जांच के लिए जरूरी सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्‍ध कराएगी। एन.टी.ए. ने कहा है कि यह निर्णय केन्‍द्रीय एजेंसियों के साथ समन्‍वय में एन.टी.ए. द्वारा जांच निष्‍कर्षों का मूल्‍यांकन करने के बाद लिया गया है।

एन.टी.ए. ने कहा है कि परीक्षा के लिए नई तिथि अलग से अधिसूचित की जाएगी। पंजीकरण विवरण, उम्‍मीदवार की जानकारी और मई 2026 के लिए चयनित परीक्षा केन्‍द्र अपरिवर्तित रहेंगे तथा पुन: परीक्षा में उपयोग किये जाएंगे। एजेंसी ने कहा है कि दोबारा परीक्षा के लिए फिर पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्‍त परीक्षा शुल्‍क भी नहीं लिया जाएगा।
==========================================================Courtesy============================================
न.टी.ए. ने नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द की, सीबीआई करेगी जांच
NEET-UG2026,cbi,NTA

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *