• Tue. Jun 9th, 2026

चिली के विदेश मंत्री आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे

चिली के विदेश मंत्री आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे
chili,chiliforeignministerचिली के विदेश मंत्री आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे
चिली के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। श्री मैककेना कल दिल्ली में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। सोमवार को वे भारतीय खाद्य आयातक मंच और एसोचैम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री मैककेना मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से बातचीत करेंगे और भारतीय उद्योग परिसंघ-सी.आई.आई. के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।

चिली के विदेश मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत ने पिछले चार वर्षों में विकसित देशों के साथ आठ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। श्री पीयूष गोयल ने 30 जनवरी को ग्रेटर नोएडा में आईसीएआई वर्ल्ड फोरम ऑफ अकाउंटेंट्स को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत जल्द ही चिली के साथ एक व्‍यापार समझौता करेगा। इससे देश के विकास और औद्योगिक जरूरतों के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों को सुरक्षित करने में मदद मिलेगी।
=====================================================Courtesy==========================================
चिली के विदेश मंत्री आज से 15 मई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे
chili,chiliforeignminister

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *