• Fri. Jun 12th, 2026

पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
shubhenduadhikari,westbengalCM,westbengal,#firstbjpwestbengalCMपश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
शुभेंदु अधिकारी आज पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

इससे पहले कल, श्री अधिकारी को राज्य भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री शाह ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में सभी प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद, श्री अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की और राज्य में पहली भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए टीएमसी के 15 साल के शासन का अंत किया है।

उधर, श्री अधिकारी के गृह नगर पूर्व मेदिनीपुर और उनके निर्वाचन क्षेत्र नंदीग्राम में जश्न का माहौल है। लोगों ने जुलूस और गुलाल उड़ाकर खुशी मनाई।
=============================================Courtesy=========================================================
पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे शुभेंदु अधिकारी
shubhenduadhikari,westbengalCM,westbengal,#firstbjpwestbengalCM

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *