तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया
tamilnadu,TVK,vijayतमिलनाडु: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया
तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख श्री विजय ने आज राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। विधानसभा चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी उनकी पार्टी (टीवीके) को बहुमत के 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए कम से कम 10 सीटों की आवश्यकता है। अब श्री विजय को सदन में अपनी सरकार का बहुमत साबित करना होगा।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर आज दोपहर बाद केरल से चेन्नई पहुंचे। संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि 108 सीटें जीतने वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) का एक ईमेल उन्हें प्राप्त हुआ है। इस ईमेल में उनके साथ मिलने का समय मांगा गया है। इस पत्र में पार्टी ने अपना बहुमत साबित करने के लिए दो सप्ताह का समय देने का भी निवेदन किया है।
एक अन्य घटनाक्रम में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (एआईएडीएमके) के निर्वाचित विधायकों का एक वर्ग पार्टी नेतृत्व से टीवीके को समर्थन देने की इच्छा रखता है।
पांच विधायकों वाली कांग्रेस ने टीवीके को समर्थन देने का निर्णय लिया है। तमिलनाडु प्रदेश प्रभारी गिरीश चोडंकर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। संवाददाताओं से बातचीत में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदम्बरम ने आज कहा कि कांग्रेस पार्टी श्री विजय की टीवीके की नेतृत्व वाली सरकार को औपचारिक समर्थन देगी।
टीवीके को समर्थन को लेकर द्रविड मुनेत्र कषगम (डीएमके) और कांग्रेस के दीर्घकालिक गठबंधन सहयोगियों के बीच दरार बढ़ती जा रही है। डीएमके नेता और कनिमोई के प्रवक्ता एनवीएन सोमू ने कहा कि अगर कांग्रेस ने ऐसा किया है, तो यह डीएमके के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि डीएमके कठिन समय में कांग्रेस के साथ खड़ी रही है।
==================================================Courtesy================================================
तमिलनाडु: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा पेश किया
tamilnadu,TVK,vijay
