• Tue. Jun 9th, 2026

डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव खारिज किया

डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव खारिज किया
donaldtrumo,america,iranडोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव खारिज किया
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष को समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ईरान ने मध्यस्थों के माध्यम से अपना संशोधित प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसकी पुष्टि सरकारी मीडिया ने की है। ट्रम्प ने स्वीकार किया कि ईरान ने वार्ता में प्रगति की है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे प्रस्तावित शर्तों से संतुष्ट नहीं हैं।

उन्होंने ईरान के नेतृत्व को बिखरा हुआ बताया है। फ़ार्स समाचार एजेंसी सहित ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि देश का नेतृत्व आंतरिक अस्थिरता की अटकलों को निराधार सिद्ध करने के लिए कार्य कर रहा है। यह राजनयिक गतिरोध पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में बढ़ती हिंसा के बीच आया है।

उधर, लेबनान में इस्राएली हमलों में एक ही दिन में 30 से अधिक लोग मारे गए हैं। पिछले महीने अमरीका की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के उल्लंघन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। हमलों में दक्षिणी शहर टायर में नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। जवाब में हिज़्बुल्लाह ने इस्राएल के उत्तरी हिस्‍सों में ड्रोन हमले किए, जिसमें कई इस्राएली सैनिक घायल हो गए। लेबनान में चल रहे इस संघर्ष में अब तक दो हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं और दस लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं।
===================================================Courtesy=============================================
डोनाल्ड ट्रम्प ने पश्चिम एशिया संघर्ष समाप्त करने के लिए ईरान के नवीनतम प्रस्ताव खारिज किया
donaldtrumo,america,iran

 

 

 

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *