• Tue. Jun 9th, 2026

अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर, अशांति के बीच कथित सामूहिक हत्या पर लगी रोक: डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर, अशांति के बीच कथित सामूहिक हत्या पर लगी रोक: डोनाल्ड ट्रम्प
trump,america,iranअमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर, अशांति के बीच कथित सामूहिक हत्या पर लगी रोक: डोनाल्ड ट्रम्प
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमरीकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता काफी हद तक कमजोर हो गई है और वर्तमान अशांति के दौरान कथित सामूहिक हत्या पर रोक लगी है। राष्‍ट्रपति कार्यालय के एक कार्यक्रम में श्री ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करके ईरान में आठ महिलाओं की फांसी को रोका।

श्री ट्रंप ने वर्तमान अमरीकी प्रयासों को युद्ध की बजाय सैन्य अभियान बताया। उन्‍होंने कहा कि प्रतिबंधों और नाकाबंदी के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। श्री ट्रम्प ने कहा कि ईरान की नौसैनिक और वायु सैनिक क्षमताओं के साथ-साथ उसके ड्रोन और मिसाइल उत्पादन में भी बहुत कमी आई है।

ईरान के अधिकारियों ने अमरीकी कार्रवाई को खारिज कर दिया है। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर क़लिबाफ़ ने कहा कि ईरान फारस की खाड़ी को सुरक्षित करेगा और होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण सहित अमरीकी हस्‍तक्षेप का विरोध करेगा।
==============================================================Courtesy====================================
अमेरिकी कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता कमजोर, अशांति के बीच कथित सामूहिक हत्या पर लगी रोक: डोनाल्ड ट्रम्प
trump,america,iran

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *