प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए पर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का लेख किया साझा
narendramodi,bharatnewzelandFTA,newzeland,piushgoyalप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए पर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का लेख किया साझा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत-न्यूज़ीलैंड मुक्त व्यापार समझौते-एफटीए पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्वारा लिखे लेख को साझा किया है।
सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि इस लेख में श्री गोयल ने विस्तार से बताया है कि भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए भारतीय निर्यात पर लगने वाले शुल्क को हटाता है, जिससे श्रम-आधारित क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मजबूत होंगे। साथ ही, यह सुनिश्चित किया गया है कि कृषि और डेयरी जैसे क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित रहें।
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह समझौता छात्रों और कुशल पेशेवरों के लिए अवसरों का विस्तार करता है, साथ ही कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने और निवेश प्रतिबद्धताओं को समर्थन देने में भी सहायक है।
=================================================courtesy==================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-न्यूज़ीलैंड एफटीए पर उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का लेख किया साझा
narendramodi,bharatnewzelandFTA,newzeland,piushgoyal
